फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर के कमरे में खड़ी बाइक में आरोपी ने लगाई आग, पूरी तरह जली, अज्ञात के खिलाफ केस

Fri, 29 Nov 2024 11:41 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मोटरसाइकिल में आग लगाई गई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर जाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मौके पर जली हुई बाइक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में घर के पहले कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात बदमाश ने आग के हवाले कर दिया, जिससे बाइक पूरी तरह से जल गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर आगजनी का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के देवरी नंबर 2 की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रावेंद्र सिंह पिता बैजनाथ सिंह निवासी देवरी नंबर 2 ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके घर के पहले कमरे में खड़ी टीवीएस मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर जला दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से बताया कि वह बीती शाम अपनी मोटरसाइकिल रोज की तरह पहले कमरे में खड़ी कर अंदर के कमरे में सोने चला गया। जब सुबह उठा तो उसकी मोटरसाइकिल जलकर राख हो चुकी थी। आसपास आग लगी हुई थी, जिसे उसने आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर बुझाया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। जिस कमरे में मोटरसाइकिल खड़ी थी, उस स्थान पर भी आग लगी थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मोटरसाइकिल में आग लगाई गई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर जाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


बता दें कि  बीते दिनों इसी तरह की घटना बुढार थाना क्षेत्र में भी घटी थी। ससुराल गए युवक की मोटरसाइकिल घर के आंगन में खड़ी थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। पुलिस अब तक यह पता लगाने में नाकाम रही है कि उस बाइक को किसने आग के हवाले किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें