फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मामा ने तीर चला कर की भांजे की हत्या, डॉक्टरों ने सीने में धंसे तीर को मशक्कत के बाद निकाला

Fri, 24 Jan 2025 09:30 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में मामा-भांजे के विवाद में मामा बिहारी बैगा ने धनुष-तीर से भांजे दलेश बैगा की हत्या कर दी। घटना जंगली क्षेत्र डोगरा टोला में हुई। विवाद के बाद मामा ने तीर चलाकर भांजे की जान ले ली। आरोपी फरार है, पुलिस जांच जारी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में शव का परीक्षण करते डॉक्टर व पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य रिमार ग्राम पंचायत के डोगरा टोला में मामा-भांजे के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब मामा बिहारी बैगा (45) ने भांजे दलेश बैगा (32) के सीने में धनुष-तीर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना से पहले दोनों ने साथ भोजन और शराब का सेवन किया था। विवाद के दौरान भांजा कमरे से बाहर भागने लगा, लेकिन मामा ने धनुष उठाकर तीर चला दिया, जिससे भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी फरार, कारण अज्ञात
सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मृतक दलेश बैगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और तीर को डॉक्टर ने मृतक के सीने से बाहर निकाला है।

जंगली इलाका और धनुष-तीर का उपयोग
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डोगरा टोला जंगली क्षेत्र है, जहां जंगली जानवरों के कारण लोग घर में धनुष-तीर रखते हैं। यह क्षेत्र जंगली सुअरों और अन्य जानवरों के खेतों को नुकसान पहुंचाने के लिए भी कुख्यात है।
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी के अनुसार, हत्या के पीछे का कारण जानने और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें