फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, बाइक में सवार थे दोनों युवक; ब्यौहारी की घटना

Fri, 20 Dec 2024 04:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। ब्यौहारी थाना प्रभारी ने बताया की बाइक सवार दो युवकों की इस घटना में मौत हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार मृतकों की पहचान अंजनी पिता रामरतन यादव निवासी देवरी एवं पुष्पेंद्र यादव पिता बुद्धसेन यादव सर्वाही खुर्द के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नकटहा घाटी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना बीती रात की है। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल में जुटी है। एक बाइक में दोनों युवक सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात्रि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नकटहा घाटी में एक लाल कलर की नई मोटरसाइकिल सड़क किनारे पड़ी थी और दो युवकों का मौके पर शव था, जिसे देख राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद देवलौंद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा घटनास्थल ब्यौहारी थाना क्षेत्र का था। देवलौंद पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों युवकों के शव को अस्पताल भिजवाया गया और संबंधित पुलिस थाने में इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद अब ब्यौहारी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यौहारी थाना प्रभारी ने बताया की बाइक सवार दो युवकों की इस घटना में मौत हुई है। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार मृतकों की पहचान अंजनी पिता रामरतन यादव निवासी देवरी एवं पुष्पेंद्र यादव पिता बुद्धसेन यादव सर्वाही खुर्द के रूप में हुई है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों युवक बाजार की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना रास्ते में घटी है। घटना किस वाहन से हुई है अभी यह स्पष्ट नहीं है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस ने अपराध दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से रेत से भरे वाहन की आवाजाही होती है। शायद किसी रेत के वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला होगा, हालांकि पुलिस कुछ भी कहने से अभी बच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें