फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सीवर लाइन के गड्ढे में दबे दो मजदूर, राहत व बचाव कार्य जारी; एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

Thu, 17 Jul 2025 02:40 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: इस घटना में दबे दोनों मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने कहा, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों मजदूरों को बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़, रेस्क्यू जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के सोहागपुर थाने के वार्ड नं 1, कोनी में एक गंभीर हादसा हुआ, जहां सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदते समय दो मजदूर मिट्टी में दब गए। घटना बारिश के बीच हुई, बारिश के बावजूद सीवर लाइन का काम जारी रखा गया था, जो कि कंपनी की लापरवाही को उजागर करता है।
विज्ञापन


आसपास के स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन उनकी प्रयास नाकाम साबित हुईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, मिट्टी धसकने की वजह से बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

स्थानीय निवासी मन्नू वर्मा ने कहा, हमने तुरंत मदद करने की कोशिश की, लेकिन मिट्टी इतनी तेजी से धसक रही थी जिससे हम दोनों को बाहर नहीं निकाल पाए,और दोनों मजदूर मदद की गुहार लगा रहे थे और लोग देख कर भी कुछ नहीं कर सके। क्यों कि मिट्टी का धसकना जारी था
विज्ञापन


इस घटना में दबे दोनों मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने कहा, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों मजदूरों को बाहर निकाला जाए। लेकिन मिट्टी में धंसने की वजह से सभी सावधानियां बरतनी पड़ रही हैं।

पढ़ें: घर में सो रहे मां-बेटे को सांप ने डसा, झाड़फूंक में समय गंवाने से बेटे की मौत
विज्ञापन


सीवर लाइन का यह काम स्थानीय प्रशासन की देखरेख में चल रहा था, और ऐसे समय में काम जारी रखने पर सवाल उठते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण ऐसी स्थिति में काम करना बेहद जोखिम भरा था। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मजदूरों को जल्द से जल्द निकाला जाएगा। घटना के बाद इलाके में लोग भयभीत हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी लापरवाहियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें