फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं पर पुलिस का डंडा: दो थानों में रेत चोरी करते ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 03:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेत की चोरी करते दो ट्रैक्टर जब्त कर आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जब्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेत की चोरी करते दो ट्रैक्टर जब्त कर आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
विज्ञापन


पहली कार्रवाई देवलौंद थाना क्षेत्र के सोनघड़ियाल गोपालपुर में हुई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को धर दबोचा। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि आरोपी विनय मिश्रा के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सोन घड़ियाल क्षेत्र संरक्षित होने के बावजूद वहां से अवैध रेत निकासी की जा रही थी।

पढे़ं; महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, महेश्वर में 2 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना
विज्ञापन


इसी तरह दूसरी कार्रवाई ब्यौहारी थाना क्षेत्र में की गई। ग्राम खामडांड से रेत चोरी करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस मामले में राहुल उर्फ सोनी खैरवार (30) एवं हिमांशु सिंह, दोनों निवासी खामडांड, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जिया उल हक और उनकी टीम की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में सोहागपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर एक रेंजर को घायल कर दिया था। इसके बाद से जिले में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। लगातार हो रही छापामार कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का साफ संदेश है कि अवैध खनन और परिवहन पर अब बख्शिश नहीं, सीधे सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें