फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: टायर फटने के बाद ट्रक से टकराया पिकअप, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 19 Mar 2025 03:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुलिस ने बताया कि पिकअप का टायर फटने के कारण वह ट्रक से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पिकअप चालक, ट्रक चालक और परिचालक बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ढाबा के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने से वह ट्रक से टकरा गई। पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक, ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धार में आग का तांडव, 10 मकान जले, 10 लाख का नुकसान, सबकुछ गंवा चुके लोगों का बुरा हाल, देखें तस्वीरें

जानकारी के अनुसार, बुढ़ार से शहडोल की ओर एक पिकअप आ रही थी, जिसमें मुर्गियां लोड थीं। इस दौरान शहडोल-बुढ़ार हाईवे पर बघेल ढाबा के पास तेज रफ्तार पिकअप का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और शहडोल से बुढ़ार की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गया। पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि पिकअप के टकराने से ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिवपुरी के डैम से छह शव निकाले गए, इनमें तीन बच्चे भी, एक की तलाश जारी; 15 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी थी

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पिकअप का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। घटना में पिकअप चालक, ट्रक चालक और परिचालक बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिकअप में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जिनके शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
 
ये वीडियो भी देखें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें