फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दोस्त को बचाने गए युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, दूसरे ने भी रास्ते में दम तोड़ा

Wed, 01 Oct 2025 11:49 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटे दोस्त को बचाने गया युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने भी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के मुड़ना पुल के ऊपर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर लेटा था, जिसे बचाने के चक्कर में उसका दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक ने उपचार के लिए जबलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना बीती रात्रि तीन बजे की बताई जा रही है। मामले की जांच जीआरपी पुलिस ने शुरू कर दी है। दोनों युवक पुरानी बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dewas News: भाजपा नेता ने रिवॉल्वर लहराकर किया हवाई फायर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 8 पर केस दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतक सुरेश सोनी और सचिन सोनी रिश्ते में भाई थे और अच्छे दोस्त थे। दुर्गा पंडाल में बैठे-बैठे सुरेश किसी बात पर नाराज हो गया और आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सचिन भी उसे बचाने के लिए उसके पीछे चला गया। रेलवे ट्रैक पर लेटे सुरेश को बचाने के लिए सचिन ने उसे उठाने की कोशिश की, तभी कटनी से शहडोल की ओर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से सचिन की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में सुरेश गंभीर घायल हो गया। मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची और सुरेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर किया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जीआरपी थाना प्रभारी आर.एम. झरिया ने कहा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें