शहडोल जिले की धनपुरी थाना पुलिस ने नशीली सामग्री की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीली दवाइयां, मोबाइल, मोटरसाइकिल समेत करीब 2 लाख 15 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
ये भी पढ़ें:
सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित शर्मा (33) पिता लालमणि शर्मा, निवासी वार्ड नं. 5, कटकोना, थाना बुढार, राजकुमार पाल (30) पिता प्रेमदास पाल, निवासी वार्ड नं. 24, कछियान टोला, धनपुरी और सौरभ सिंह बघेल, निवासी शहडोल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुमित शर्मा और राजकुमार पाल मुक्तिधाम नरगड़ा नाला, धनपुरी के पास अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने उनके पास से 14 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप (ओनरेक्स और विन्क्रेक्स) कीमत 2,760 रुपए,
एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की है।
ये भी पढ़ें:
शराबबंदी के बाद बदले नियम, अब कालभैरव को मदिरा का भोग लगाने वाले श्रद्धालुओं को यह करना होगा
गिरफ्तार किए गए सुमित और राजकुमार पूछताछ के दौरान दोनों बताया कि उन्होंने नशीली दवाइयां सौरभ सिंह बघेल से खरीदी थीं। इसके बाद पुलिस ने शहडोल में सौरभ सिंह बघेल की तलाश की और उसे बाणगंगा मेला ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस गिरोह का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
ये वीडियो भी देखें...