फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: गौरक्षक बनकर मचाया आतंक! मारपीट, बंधक बनाकर वसूली और लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 10:12 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले की कोतवाली पुलिस ने खुद को गौरक्षक बताकर लोगों से मारपीट, लूटपाट और अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पाण्डवनगर निवासी नरेश प्रसाद पनिका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने तीन पालतू बैलों को खेती कार्य के लिए अनूपपुर भेज रहे थे, तभी तीन लोग कार से पहुंचे और खुद को गौरक्षक बताकर पशु चोरी का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
मारपीट, लूटपाट और अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की कोतवाली पुलिस ने खुद को गौरक्षक बताकर लोगों से मारपीट, लूटपाट और अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु व्यापारियों और ग्रामीणों को निशाना बनाकर उनसे जबरन पैसे वसूलने का प्रयास करते थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पशुओं को ले जाने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार पाण्डवनगर निवासी 64 वर्षीय नरेश प्रसाद पनिका ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने तीन पालतू बैलों को खेती के कार्य के लिए अनूपपुर जिले के ग्राम सिलवारी भेजने के लिए पिकअप वाहन में लोड कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे कार से पहुंचे तीन लोगों ने खुद को गौरक्षक बताते हुए उन पर पशुओं की चोरी कर कटाई के लिए ले जाने का आरोप लगाया।

डंडे और रॉड से की मारपीट

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने फरियादी और उसके साथ मौजूद श्रमिकों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद डंडों, लोहे की रॉड और थप्पड़ों से मारपीट की गई। आरोपियों ने धमकाते हुए 50 हजार रुपये की मांग भी की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 39 साल की उम्र और 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस आर्टिस्ट ने रोशन किया इंदौर का नाम

फार्म हाउस ले जाकर बनाया बंधक

विरोध करने पर आरोपी फरियादी और उसके साथियों को जबरन वाहन में बैठाकर अडना नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस ले गए। वहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन और नगदी भी छीन ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनूज सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी और राजेश बैगा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का किसी संगठित गिरोह से संबंध तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें