फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: लाखों के जेवरात चोरी का नहीं लगा सुराग, उधर सराफा व्यापारी से बीच सड़क पर हुई लूट

Mon, 02 Dec 2024 05:30 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में चोरों और लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। सिंहपुर क्षेत्र में 15 दिन में दिनदहाड़े 8.5 लाख की चोरी और डेढ़ लाख की लूट की घटनाएं हुईं। पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग लगाने में विफल रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
चोरी की जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में चोरों और लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। बीते 15 दिनों में दो बड़ी घटनाएं सामने आईं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।

दिनदहाड़े लूटपाट

विज्ञापन

सिंहपुर थाना क्षेत्र के मिठौरी तिराहा में जयस्तंभ सोहागपुर निवासी सराफा व्यवसायी प्रणय सोनी से अज्ञात बदमाशों ने दो किलो चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी, लूट लिए। यह घटना सुबह 9 बजे की है। प्रणय सोनी ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने जेवरात लेकर जा रहे थे, जब बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर यह वारदात की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

8.5 लाख की चोरी
ग्राम उधिया में 16 नवंबर को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर नकद 20 हजार रुपये और करीब 8.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे। घर लौटने पर टूटे ताले और बिखरे सामान देखकर चोरी का पता चला।

चोरी गए सामान में सोने के 93 ग्राम और चांदी के 155 तोला जेवरात शामिल हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं है।

इन वारदातों से क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें