फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: दोस्तों के बीच हुए विवाद में चला चाकू, घायल का रीवा मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी पकड़ा गया

Wed, 18 Sep 2024 03:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी ने बताया कि दो दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई। घायल युवक का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ब्यौहारी में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी की घटना घटित हुई है, जिसमें युवक बुरी तरीके से जख्मी हुआ है। घायल युवक का उपचार रीवा मेडिकल अस्पताल में जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि सिराज मंसूरी एवं हैप्पी द्विवेदी दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। बीती रात किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और थाना क्षेत्र के नगर में हैप्पी द्विवेदी ने सिराज मंसूरी पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे सिराज की कमर में गंभीर चोट पहुंची है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हैप्पी मौके से फरार हो गया। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ पड़े युवक को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज किया, जिसमें हैप्पी द्विवेदी का नाम सामने आया घायल युवक ने पुलिस से बताया कि वह दोनों दोस्त हैं, किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी ने अपने ही दोस्त पर चाकुओं से हमला कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक से पूछताछ की, जिसमें आरोपी का खुलासा हुआ। पुलिस ने तत्काल आरोपी के कई ठिकानों में दबिश और आरोपी हैप्पी द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई है। घायल युवक का रीवा मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की स्थिति सामान्य है, उपचार के बाद उसे जल्द छुट्टी अस्पताल से मिल जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें