फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अवैध रेत भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 13 Jun 2024 02:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पपौंध थाना प्रभारी  ने तहसीलदार के साथ मिलकर अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस को देख दोनों चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। वहीं, एक अन्य ट्रैक्टर चालक रेत सड़क पर गिराते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले मे रेत माफियाओं के खिलाफ पुलिस का धड़पकड़ अभियान जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार तड़के पपौंध थाना प्रभारी ने तहसीलदार के साथ मिलकर थाना क्षेत्र से अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस देख दोनों ट्रैक्टरों के चालक भाग गए। वहीं, तीसरे ट्रैक्टर का चालक रेत सड़क पर गिराते हुए वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले में रेत के अवैध कारोबारियों पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके परिपलान में गुरुवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के बाद पपौंध प्रभारी प्रभारी एमएल वर्मा सहायक उपनिरीक्षक विपिन बागरी समेत अन्य सहयोगियों और तहसीलदार मिश्रा के साथ थाना क्षेत्र के सगरा टोला तेंदुआ रोड की तरफ रवाना हुए। जहां सोन नदी विजय सोता की तरफ से अवैध रेत लेकर तीन ट्रैक्टर आ रहे थे।  जैसे ही ट्रैक्टर चालकों ने पुलिस को देखा तो दो वाहन चालक रेत से भरा ट्रैक्टर छोड़ वहां से भाग गए, जबकि एक अन्य चालक ट्रैक्टर की ट्रॉली को उठाकर रेत सड़क पर गिराते हुए भाग निकला। जिसकी पहचान गोलू तिवारी के रूप में की गई हैं। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें