फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास में दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर आरोपी फरार

Thu, 30 Oct 2025 02:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी आवास को भी नहीं छोड़ा। दिनदहाड़े हुई इस चोरी में चोर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में चोर बेखौफ हो गए हैं, अब तो चोरों ने हद ही कर दी। जयसिंहनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को चोरों ने बेखौफ तरीके से अंजाम देकर सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए हैं। शाम को जब मजिस्ट्रेट घर पहुंचीं, तो उनके घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह सरकारी आवास शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों दिनदहाड़े मोटरसाइकिल की डिग्गी से नगद एक लाख रुपए चोरी होने का मामला अभी सामने आया था। पुलिस उस मामले का खुलासा नहीं कर पाई थी, अब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पदस्थ हैं। जब वे कल सुबह अपने आवास से निकलीं तो सब कुछ सही था। न्यायालय पहुंचने के बाद उन्होंने अपना कार्य किया और शाम के वक्त जब वे वापस अपने आवास पहुंचीं, तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर रखा सोने का एक ब्रेसलेट, कान के झुमके एवं चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।

ये भी पढ़ें- Cough Syrup Scandal: कोल्ड्रिफ केस में नया मोड़, डॉक्टर की पत्नी ज्योति सोनी बनी आरोपी; 66 बोतलें अब भी गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज
घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया, क्योंकि न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। पुलिस हरकत में आई और मामले पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह चोरी लगभग तीन लाख रुपए से अधिक की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें