फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रुपए छीनकर भाग रहे लुटेरों को युवक ने धरदबोचा, किया पुलिस के हवाले

Fri, 26 Jul 2024 09:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

रुपए छीनकर भाग रहे लुटेरे युवकों को खुद फरियादी ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि आरोपी युवकों के विरुद्ध मामूली धारा में केस दर्ज कर मामले को रफा दफा कर दिया है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के समीप एक युवक से दो युवक पांच हज़ार की लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद लुटे हुए युवक ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लूट के पैसे फरयादी को वापस कर दिए और मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संदीप यादव अपने एक रिश्तेदार के साथ बिजली ऑफिस के पास खड़ा था, तभी दो युवक वहां पहुंचे और संदीप से पांच हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद संदीप एवं उसके साथी ने आरोपी युवकों का पीछा किया और उन्हें ग्राम साखी से पकड़ लिया। संदीप यादव का कहना कि बिजली ऑफिस के पास वह अपने एक रिश्तेदार के साथ खड़ा था, तभी प्रिंस एवं ध्रुव वहां पहुंचे और रुपए छीन कर खेत के रास्ते से भागने लगे। इसके बाद संदीप और उसके रिश्तेदार ने दोनों आरोपियों का पीछा किया और ग्राम साखी से दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को मामले की खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के हवाले दोनों आरोपियों को किया गया। आरोप है कि थाने लाने के बाद पुलिस ने लूट की वजह आरोपियों के विरुद्ध मामूली धारा में कार्रवाई की और फरियादी युवक के लुटे हुए पैसे वापस करवा दिए। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान का कहना कि मामले की मुझे जानकारी नहीं है, अगर लूट की घटना घटी है तो उसमें अपराध दर्ज किया जाएगा। मैं जानकारी थाना प्रभारी से लेकर कार्रवाई करने को कहता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें