फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Weather Update: शहडोल में दो डिग्री तक पहुंचा तापमान, एक दिन में लुढ़का 5 डिग्री सेल्सियस तापमान

Thu, 09 Jan 2025 11:21 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह ने कहा कि जनवरी में यह सामान्य मौसम है। क्षेत्र में गेहूं और चना मुख्य रूप से बोया हुआ है। ताजा मौसम का फसलों पर कोई ज्यादा विपरीत असर नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में फसल झुलसाने वाले ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में ठंड और बढ़ गई है। बुधवार-गुरुवार की रात तापमान 2 डिग्री पर आ गया। 24 घंटे पहले यह 7 डिग्री सेल्सियस पर था। गुरुवार की सुबह धूप निकलने के बाद भी सवा सात बजे 2.3 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते तापमान के कारण सर्द हवाएं भी तेज हवा चल रही हैं। जिले में रफ्तार एक किलोमीटर प्रति घंटा रहा। सुबह 8 बजे विजिबिलिटी 500 मीटर के आसपास रही।

विज्ञापन


माैसम विभाग ने कहा है तीन दिन पारा और तेजी से गिर सकता है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान तेजी से लुढ़का है। पिछले सप्ताह तक रात का औसत तापमान 9 डिग्री था। इसमें अब 5 डिग्री की गिरावट आ गई है। गिरते तापमान का असर बुधवार की रात से ही दिखने लग गया था। मौसम विभाग के अनुसार रात 10 बजे के लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जैसे जैसे रात बढ़ती गई वैसे वैसे तापमान भी गिरता गया। रात 3 बजे के बाद तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया।

लगातार गिरते तापमान का असर ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। जो गांव जंगलों के भीतर या उनके आसपास बसे हैं वहां दो डिग्री सेल्सियस से भी कम का तापमान दर्ज किया गया है। वहीं इन इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्द हवाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन


फसलों के लिए सामान्य है मौसम : कृषि वैज्ञानिक
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह ने कहा कि जनवरी में यह सामान्य मौसम है। क्षेत्र में गेहूं और चना मुख्य रूप से बोया हुआ है। ताजा मौसम का फसलों पर कोई ज्यादा विपरीत असर नहीं पड़ेगा। आने वाले दिनों में फसल झुलसाने वाले ठंड पड़ेगी, तब नियमित रूप से सिंचाई जरूरी होगी।

आगे क्या
मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि गुरुवार से आने वाले कुछ दिनों में तापमान और तेजी से गिरने लगेगा। रात का तापमान 1 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन में तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में कोहरे का असर देखने को मिलेगा, इसके बाद दोपहर में आसमान साफ रहेगा। बारिश की अभी कोई संभावना शहडोल जिले में नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें