फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बदमाशों ने ठेका कर्मचारी को बंधक बनाया, एटीएम की पिन बताने तक करते रहे पिटाई

Thu, 15 Jun 2023 02:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। चार बदमाशों ने देसी कट्टे की नोंक पर एक ठेका कर्मचारी को बंधक बनाया और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। एटीएम का पिन बताने तक उसे पीटते रहे।   
 
विज्ञापन
शहडोल में लूट का शिकार व्यक्ति आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश करता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। जिले के धनपुरी थानां क्षेत्र के बेमहौरि के जंगल में चार बाइक सवार बदमाशों ने एसईसीएल के ठेका कर्मचारी की कनपटी पर देसी कट्टा अड़ाकर बंधक बनाया। उससे डेढ़ लाख रुपये की लूट की। एटीएम का पिन बताने तक उसे पीटते रहे। फिर एटीएम से भी दस हजार रुपये निकाल लिए। उसने मिन्नत की तो पांच सौ रुपये दिए ताकि वह घर जा सके। पीड़ित की शिकायत पर धनपुरी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कोतमा थानां क्षेत्र के फुनगा निवासी शिव शंकर मिश्रा एसईसीएल में काम कर रही प्राइवेट कंपनी जेएमएस में ठेका कर्मचारी है। धनपुरी से बंगवार जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमासों ने उन्हें रोक लिया। धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमहौरि के जंगल के पास कट्टे की नोक पर शिव शंकर को बंधक बनाया। फिर जंगल के अंदर ले गए। मिश्रा के पास उस समय डेढ़ लाख रुपये थे, जो उन्होंने लूट लइए। फिर एटीएम कार्ड छीन लिया। एक बदमाश एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने गया। तीन बदमाश एटीएम की पिन देने तक उसे पीटते रहे। जैसे ही पिन बताया, बदमाश ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर मिश्रा सीधे धनपुरी थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। धनपुरी पुलिस पीड़ित शिकायतकर्ता के बताए गए हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें