फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या की, अवैध संबंध की बात पर हुआ विवाद

Tue, 18 Apr 2023 11:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के अमलाई में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वृद्ध ससुर की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी का मृतक की बहू से अवैध संबंध था, जिसको लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने अपने पिता और मृतक की बहू के साथ मिल कर वृद्ध की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 65 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अवैध संबंध को लेकर झगड़ा हुआ था, मृतक की बहू का आरोपी से अवैध संबंध था, जिसको लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि अमलाई थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय वृद्ध की बहू से आरोपी संदीप गुप्ता का अवैध संबंध था, जिसको लेकर मृतक के पुत्र से संदीप गुप्ता एवं उसका पिता सूरज गुप्ता एवं मृतक की बहू ने मिलकर मृतक के बेटे से विवाद कर रहे थे, उसी दौरान वृद्ध पिता वहां पहुंचा और बीच बचाओ करने लगा। उसी दौरान 65 वर्षीय वृद्ध को तीनों आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले पर मृतक की बहू सहित संदीप एवं उसके पिता सूरज गुप्ता पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें