फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरी बस देवरी घाट से गिरी, 35 से अधिक लोग घायल

Thu, 04 Jul 2024 08:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल में एक बस घाटी से गिर गई। हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शहडोल में पलटी बस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरहो के आयोजन से शामिल होकर लौट रही यात्रियों से भरी एक बस घाटी से गिर गई। इसमें 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पुलिस वाहन व 108 एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवरी घाटी पर यह घटना घटी है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि बुढ़वा गांव में एक बरहो (नवजात के 12 दिन बाद होने वाला कार्यक्रम) में शमिल होने के बाद परिवार बस में सवार होकर रामनगर वापस जा रहा था। तभी देवरी घाटी में बस अनियंत्रित हो गई और घाट से 25 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की खबर पुलिस की डायल 100 को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को ब्यौहारी अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार बस क्रमांक Mp 19 Cb 9292 सतना जिले के रामनगर से ब्यौहारी के बुढ़वा आई थी। बस में सवार परिवार बरहों कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल ब्यौहारी में चल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें