फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: लोहे की रॉड चुराते समय किशोर को लगा करंट, पैर झुलसा, घंटों बंद रही बिजली

सार

निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड चुराते समय एक किशोर विद्युत तार की चपेट में आ गया। उसका एक पैर झुलस गया। नतीजा यह हुआ कि घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रही।  
विज्ञापन
शहडोल में चोरी कर रहा किशोर करंट की चपेट में आ गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड चुराते समय एक किशोर बिजली की तार की चपेट में आ गया। उसका एक पैर बुरी तरह से जल गया। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इमली टोला निवासी 15 वर्षीय किशोर मुकेश गुप्ता पिता अर्जुन गुप्ता के निर्माणाधीन मकान की छत में लोहे की रॉड चुरा रहा था। उसी छत के ऊपर से 33 केवी की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। जैसे ही उसने लोहे की रॉड को उठाया और मकान के पीछे फेंकना चाहा, रॉड लाइन से छू गई। इससे किशोर को जोर का झटका लगा। लाइन ट्रिप हो गई। किशोर नीचे गिर गया। वह जलने लगा। जिस पोल से लाइन आई थी, वह भी जलने लगा। शोर-शराबा होने पर लोगों ने डायल 100 पर फोन लगाया। फिर बिजली विभाग को भी सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग के कर्मचारी भी। पंचनामा बनाया गया। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे किशोर को इलाज हेतु बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

भाग गए दो साथी
इस घटना के बाद लोहे की रॉड चुराने वाले किशोर के दो अन्य साथी घटनास्थल से भाग गए। घटना की खबर लगने पर वार्ड नंबर 19 के पार्षद सुशील रजक उर्फ शिल्लू भी मौके पर पहुंचे थे। आस-पास के लोगों ने बताया कि काफी समय से उनके मोहल्ले में चोरियां हो रही थी। हनुमान जयंती पर घटनास्थल के समीप बने हनुमान मंदिर से चांदी का हार दिनदहाड़े चोरी हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें