फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Accident: शहडोल में तेज रफ्तार कार बछड़े पर चढ़ी, लोगों ने मशक्कत कर बचाई जान; खूब हुई बहस

Wed, 01 Jul 2026 12:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के गांधी चौक स्थित रघुराज स्कूल के सामने बुधवार को तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे बछड़े के ऊपर चढ़ गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। 
विज्ञापन
कार को उठाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल शहर के व्यस्त गांधी चौक के पास रघुराज स्कूल के सामने बुधवार को एक तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे बछड़े के ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने कार रोकी तो बछड़ा वाहन के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ मिला।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को उठाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बछड़ा घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और घायल बछड़े की हालत देखकर नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह चला रहे थे। उनका कहना है कि लोगों ने घायल बछड़े के इलाज की व्यवस्था करने और जिम्मेदारी लेने की बात कही, लेकिन इसी दौरान चालक और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। लोगों का आरोप है कि चालक ने मदद करने के बजाय उनसे विवाद किया और बाद में वहां से चले गए। हालांकि, डॉ. मनीष सिंह का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग कार के नीचे फंसे बछड़े को बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:  हंस ट्रैवल्स की बसों का हादसों से पुराना नाता, फायर सेफ्टी में फेल, छेड़छाड़ में पकड़ाए ड्राइवर
विज्ञापन


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई है या नहीं, अथवा इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से यातायात नियंत्रण सख्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें