फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: अवैध रेत खनन पर एसपी सख्त, संभावित ठिकानों का निरीक्षण करने पहुंचे, सूनसान इलाके में मिला बड़ा डंप

Mon, 14 Sep 2026 12:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतों के बीच एसपी ने खुद संभावित खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सोहागपुर के नरवार, बिजौरी और क्षीरसागर में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में रेत डंप मिली, जिसकी वैधता की जांच के लिए खनिज विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
पैदल मार्च करते मौके पर पहुंचे एसपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। वन विभाग के अमले से रेत से भरा वाहन छुड़ाकर ले जाने की घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद संभावित रेत खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर उन स्थानों की स्थिति देखी, जहां से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

विज्ञापन


एसपी डॉ. अग्रवाल सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरवार, बिजौरी और क्षीरसागर पहुंचे। उन्होंने संभावित रेत उत्खनन वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया और मौके की भौगोलिक स्थिति के साथ वहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। एसपी ने ऐसे स्थानों का भी जायजा लिया, जहां रेत के वाहनों की आवाजाही की सूचना मिल रही थी।

निरीक्षण के दौरान मौके पर रेत से भरे वाहन तो नहीं मिले, लेकिन क्षीरसागर के पास सूनसान क्षेत्र में बड़ी मात्रा में रेत का भंडारण डंप के रूप में मिला। पुलिस ने इस संबंध में खनिज विभाग को पत्राचार कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। अब खनिज विभाग की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि मौके पर मिला रेत का भंडारण वैध है या अवैध।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर शराब कांड: प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन, निरस्त हुए शराब व हथियार लाइसेंस, गबन के आरोप में सरपंच पर गाज

वन क्षेत्र का भी किया निरीक्षण
पूर्व में वन क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर सामने आई शिकायतों और प्रकाशित खबरों को भी एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित वन क्षेत्र का निरीक्षण कर वनकर्मियों के साथ विवाद के बाद जिस स्थान पर घटना हुई थी, वहां पहुंचकर भी स्थिति देखी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में औचक जांच, गश्त और निगरानी बढ़ाई जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें