फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कोदो खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार

Fri, 06 Feb 2026 10:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
विज्ञापन
अस्पताल में जारी उपचार।
विज्ञापन

सोहागपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत खम्हरिया कला में शुक्रवार को कोदो का चावल खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार पड़ गए। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को तत्काल जिला चिकित्सालय शहडोल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से किसी भी तरह की गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है और सभी की हालत में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे ग्राम खम्हरिया कला निवासी रानी बैगा (18 वर्ष) ने घर में भोजन के लिए कोदो का चावल और आलू-टमाटर की सब्जी बनाई थी। इस भोजन को रानी बैगा, उसका भाई राजेश बैगा और दादा कुल्लू बैगा (60 वर्ष) ने एक साथ खाया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद तीनों को अचानक उल्टियां होने लगीं, साथ ही घबराहट और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें-मंदिर में पड़ा था पुजारी का खून से लथपथ शव, सिर पर पत्थर मार-मारकर की गई हत्या
विज्ञापन


परिजनों ने जब उनकी हालत बिगड़ती देखी तो बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद तीनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, संभवतः कोदो के चावल में किसी प्रकार का विषाक्त तत्व या फंगल संक्रमण होने के कारण यह स्थिति बनी। हालांकि समय पर उपचार मिलने से मरीजों की जान को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को चिकित्सकों ने रानी बैगा की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी, जबकि राजेश बैगा और कुल्लू बैगा का उपचार अभी जिला चिकित्सालय में जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते वर्ष इसी क्षेत्र में कोदो की रोटी खाने से कुछ लोग बीमार पड़े थे, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें