फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पल भर में बुझ गया घर का चिराग, दो मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत

Tue, 16 May 2023 08:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में हादसा हुआ है। हादसे में दो मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
दो मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरखोई में एक ह्रदय विदारक घटना में दो मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम उमरखोई निवासी आनंद राव लोनी की दो बेटियां राजनंदिनी (4) और निर्जला डेढ़ साल खेलते समय घर में स्थित कुएं में गिर गईं, जिससे दोनों बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि घटना के समय पिता गांव मे ही तेंदु पत्ता तोड़ने गए थे, जबकि मा अंदर रसोई में खाना बना रही थी। इस बीच दोनों बच्चियां खेलते-खेलते कुएं में गिर गईं। घटना की जानकारी लगने के बाद दोनों का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

वहीं, इस ह्रदय विदारक घटना के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उन्हें एक बार तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि घर में दिन भर अपने नन्हे कदमों से चहल-कदमी करने वाली उनकी दोनों बेटियां अब इस दुनिया मे नहीं हैं। वहीं, गांव में भी इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। मासूम बच्चियों का शव देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें