फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: 120 किमी की रफ्तार से थर्ड लाइन पर दौड़ा स्पेशल सैलून, परीक्षण सफल,

Fri, 13 Dec 2024 02:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने घुनघुटी से मुदरिया और मुदरिया से पाली तक पूरी हो चुकी तीसरी रेल लाइन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक सैलून को पटरियों पर दौड़ाया गया। 
विज्ञापन
120 से अधिक रफ्तार से दौड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के अंतर्गत बिलासपुर रेल मंडल में शहडोल से होकर पाली-कटनी की ओर जाने वाली नव निर्मित तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण करने कोलकाता से रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) बृजेश कुमार मिश्रा घुनघुटी पहुंचे। दो दिन तक चले निरीक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को सीआरएस ने पटरियों की गति क्षमता का आकलन करने के लिए "स्पेशल सैलून" का ट्रायल किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार में सैलून को पटरियों पर दौड़ाया गया। इस परीक्षण में नवनिर्मित तीसरी लाइन पूरी तरह से सफल साबित हुई। निरीक्षण और ट्रायल के बाद, अब बिलासपुर रेल मंडल में फिटनेस और अनुमति का पत्र आते ही इस तीसरी लाइन पर रेलगाड़ियां दौड़ना शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने घुनघुटी से मुदरिया और मुदरिया से पाली तक पूरी हो चुकी तीसरी रेल लाइन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीआरएम बिलासपुर, सीएओ और रेल विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां आने से एक दिन पहले सीआरएस मिश्रा ने बिलासपुर-शहडोल रेलखंड के भनवारटंक क्षेत्र में हाल ही में हुई मालगाड़ी के डिरेलमेंट की भी जांच की। ज्ञात हो कि पेंड्रा से पाली तक तीसरी रेल लाइन पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इसके साथ ही पाली से लोढ़ा स्टेशन तक भी लाइन बिछाई जा चुकी है, हालांकि पुल पर कुछ कार्य शेष है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मुदरिया-घुनघुटी-पाली के बीच लगभग 16 किलोमीटर की इस तीसरी लाइन पर ट्रेनों के संचालन से पहले निरीक्षण के लिए सीआरएस कोलकाता से यहां पहुंचे थे। उन्होंने तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस 16 किलोमीटर लंबे खंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या कमी नहीं मिली। विदित हो कि सीआरएस  मिश्रा भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के रेल संरक्षण आयोग के अधिकारी हैं। उनके पास बिलासपुर रेल जोन के साथ अन्य तीन रेल जोन के सुरक्षा सेक्शन का प्रभार भी है। इसी प्रभार के तहत वे कोलकाता से यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


तीसरी रेल लाइन शुरू हो जाने के बाद शहडोल-बिलासपुर और शहडोल-कटनी के बीच मालगाड़ियों की क्रॉसिंग के कारण होने वाली अनावश्यक देरी से यात्री ट्रेनों को राहत मिलेगी। इससे यात्रियों को समय पर अपनी गंतव्य तक पहुंचने का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें