फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मिनी ट्रक ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचला, आठ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Jun 2025 06:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिनी ट्रक को रोका, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत गायों को हटवाने का कार्य शुरू किया। मृत गायों को पोस्टमार्टम के लिए पिपतरा की गौशाला में भेजा गया।  
विज्ञापन
हादसे में मवेशियों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बुढार थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर मोहघाट टोला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर एक मिनी ट्रक की लापरवाह चालकी के कारण 9 गोवंश को कुचल दिया गया। इस घटना में 8 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गौ सेवक संस्थान के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ग्रामवासियों के अनुसार, सुबह लगभग 8:30 बजे मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 18 जेडई 5653 ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिनी ट्रक को रोका, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। गौ सेवकों ने कहा कि जानकारी के बाद हम घटना स्थल पहुंचे और वाहन का पीछा करना शुरू किया, कुछ दूर में जाकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला जिसके बाद पुलिस को हमने घटना के बारे में सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत गायों को हटवाने का कार्य शुरू किया। मृत गायों को पोस्टमार्टम के लिए पिपतरा की गौशाला में भेजा गया। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर थाने लाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा हमने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई आरंभ कर दी है और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद गौ सेवक संस्थान के कार्यकर्ता भी इस घटना को लेकर बेहद चिंतित हैं। एक गौ सेवक ने कहा हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी सजा होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और घटनास्थल पर तत्काल पुलिस बल भेजा गई थी। बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने कहा मामले में वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है,चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें