फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अरहर के खेत में मिला युवती का शव, बदबू आने पर लोगों को लगी जानकारी, पुलिस कर रही जांच

Tue, 20 Feb 2024 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

अरहर के खेत में संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव मिला है। बदबू आने पर लोगों को इसकी जानकारी लगी। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के धंधों कोई गांव में अरहर के खेत में संदिग्ध अवस्था में एक युवती की तीन दिन पुरानी लाश मंगलवार की सुबह मिली है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी एमएल रहंगडाले ने जानकारी देते हुए बताया है कि गांव के अरहर के खेत में मंगलवार की सुबह युवती की लाश मिलने की जानकारी लोगों ने दी थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है, जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती की लाश लगभग तीन दिन पुरानी है। मृतक युवती की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस के अनुसार, युवती धंधों कोई गांव की ही रहने वाली है। युवती 16 फरवरी से घर से लापता थी।

परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने इस मामले पर गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश कर रही थी, जिसकी लाश उसी गांव के अरहर के खेत में संदिग्ध अवस्था में पाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत की ओर से तेज बदबू सोमवार की शाम से आनी शुरू हुई थी। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण वहां पर पहुंचे तो एक युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में वहां दिखी, जिसके बाद पुलिस को मामले की खबर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें