फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर से लापता 17 साल की किशोरी का बांध में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 24 Oct 2024 01:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि घर से लापता किशोरी का शव दूसरे दिन बांध में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की लाश बांध में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी शाम को घर से लापता हुई थी और सुबह उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर स्थित बांध में मिला है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान पूनम सिंह पिता शिव शंकर (17) निवासी टेटका के रूप में हुई है। पूनम शाम को लापता हुई थी और सुबह उसका शव टेटका बांध में उतरता हुआ मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे, और पूनम घर में अकेली थी। जब वे घर लौटे तो पूनम नहीं मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह स्थानीय लोगों ने किशोरी का शव बांध में देखा और इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।

परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि पूनम को मिर्गी की बीमारी थी, उसे पानी से खतरा रहता था। संभव है कि वह बांध में नहा रही हो और इसी दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई हो। पुलिस ने परिजनों के बयान लेने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि घर से लापता किशोरी का शव दूसरे दिन बांध में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें