फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: भतीजे ने चाची को उतारा था मौत के घाट, दो महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

Wed, 19 Jul 2023 06:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल जिले में दो महीने पहले हुए हत्या के मामले में पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, भतीजे ने ही चाची की हत्या की थी। मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सिंहपुर थाना शहडोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमरहा निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में दो महीने बाद अब पुलिस ने भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जबकि घटना के समय ही महिला के शरीर में दिखाई दे रहे चोट के निशान से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ मारपीट की गई है।

विज्ञापन


इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमरहा निवासी मुन्नी कोल पति छोटू कोल 62 साल के साथ बीते महीने 17 मई को उसके भतीजे सुखदेव कोल 25 साल ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की थी। इससे महिला को गंभीर चोट आई थी। 

घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। लेकिन दो महीने बाद अब जब पुलिस के हाथ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला कि मौत मारपीट के कारण आई गंभीर चोट के कारण हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने मृतिका के जेठ के लड़के (भतीजा) सुखदेव के खिलाफ हत्या का मामाला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें