शहडोल में साधु वेशधारी शैतान ने अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर न सिर्फ संत समाज को बदनाम किया। बल्कि लोगों को भी हैरान करके रख दिया है। मामला अमलाई थाना क्षेत्र का है, आरोपी कथित साधु वेशधारी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चिंगम लेने जा रही बच्ची को कथित तौर पर आरोपी ने किडनैप कर बन्द कमरे में दुराचार का प्रयास किया, जो अब पुलिस गिरफ्त में है। बताया जाता है कि मौके पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने ढोंगी बाबा के चंगुल से बच्ची को छुड़ाकर कर ढोंगी बाबा को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता मासूम के परिजनों की शिकायत पर अमलाई पुलिस ने आरोपी राम विशाल पण्डित उर्फ भूरा महाराज के खिलाफ दुराचार के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।
यह पूरी घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि बच्ची के साथ गलत काम करने के प्रयास की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (क) 342 एवं 7/8 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।