फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से 32 साल के युवक की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा

Sat, 08 Jul 2023 08:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल जिले में एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। युवक खेत में काम करने गया था, उसी वक्त ये हादसा हुआ। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कुबरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। लगातार हो रही बरसात से आसपास ग्रामीण अंचलों में आकाशीय बिजली गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यालय से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुबरा गांव में भी आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि भूरा पिता मुन्ना अहिरवार उम्र 32 वर्ष अपने खेत में काम कर रहा था। तभी दोपहर तेज गरज लपक के साथ आकाशी बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से भूरा अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और भूरा को अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि घटनास्थल पर ही भूरा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें