फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: स्टाफ नर्स की हरकत से डॉक्टर और चिकित्सीय अमला परेशान, CHMO और CS से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

Wed, 11 Oct 2023 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में एक स्टाफ नर्स की हरकत से डॉक्टर और चिकित्सीय अमला परेशान हो चुका है। इसको लेकर सीएचएमओ और सीएस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
शहडोल जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड स्थित रोशनी क्लीनिक में पदस्थ एक संविदा स्टाफ नर्स की हरकतों से वहां पदस्थ चिकित्सक और अन्य स्टाफ नर्स मानसिक रूप से परेशान हो चुकी हैं। परेशानी इस कदर बढ़ गई है कि बुधवार को संविदा कर्मचारी के खिलाफ चिकित्सकों व स्टाफ नर्सों ने मोर्चा खोलते हुए इसकी लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा अस्पताल के सिविल सर्जन से करते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


शिकायत के माध्यम से जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ/चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने आरोपित किया है कि सुधा शुक्ला, जिला चिकित्सालय शहडोल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत संविदा स्टाफ नर्स के पद पर विगत कई साल से कार्यरत है। इनकी ड्यूटी रोशनी क्लीनिक कक्ष क्रमांक-12 में है, जो कि प्रसव कक्ष के समीप है। लेकिन उसके द्वारा अपना कार्य न करके आए दिन अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ के कार्यों में दखल देकर कार्य में बाधा डाली जाती है। 

इसके अतिरिक्त इनके द्वारा स्टाफ को एक दूसरे के प्रति झूठे और अनावश्यक बातों में उकसा कर विवाद भी कराया जाता है। वहीं, सुधा शुक्ला द्वारा अन्य स्टाफ के साथ अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर गाली-गलौज किया जाना आम बात हो गई है। विरोध करने पर अपनी राजनीतिक पहुंच की बात कहकर उलटे धौंस दिखाई जाती है।
विज्ञापन


उसके इस व्यवहार के कारण हम सभी चिकित्सक एवं स्टाफ प्रसूति विभाग में कार्य करने में कठिनाईयां महसूस कर रहे हैं। सभी ने एक स्वर में कहा है कि उसके विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे  जिला चिकित्सालय से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाय। ताकि हम लोग बिना किसी मानसिक तनाव और परेशानी के अपना कार्य कर सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें