फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: गुटखा खाने घर से निकले युवक का तालाब के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 21 Sep 2023 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना एरिया में एक व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोटमा तालाब में 38 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। परिजनों ने मामले पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि युवक घर से 18 तारीख की शाम गुटखा खाने के लिए मोटर साइकिल से निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा, जिसका शव दो दिनों बाद सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोटमा तालाब के समीप मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शंकर प्रसाद बर्मन पुत्र मोहनलाल बर्मन उम्र 38 वर्ष मोदीनगर वार्ड नंबर 15 का रहने वाला था। 18 तारीख की शाम को घर से मोटर साइकिल पर सवार होकर गुटखा खाने के लिए बाजार की ओर निकला और घर वापस नहीं लौटा। रात भर जब शंकर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन शाम को परिजन पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत करने पुलिस से फरियाद की। लेकिन शंकर का आधार कार्ड और फोटो परिजन थाने ले जाने के लिए भूल गए थे, जिसकी वजह से रिपोर्ट न हो सकी और सुबह खबर आई की कोटमा तालाब के समीप शंकर का शव मिला है।

मृतक के परिजन घटना में हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मृतक घर से मोटर साइकिल से निकला था। लेकिन जहां उसका शव मिला है, वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली है। शव के कमर एवं हाथ में चोट के निशान हैं तो वहीं सोहागपुर पुलिस ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम किया गया है। जांच की जा रही है, परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें