फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime: घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने बच्ची की हत्या की, अटारी में छुपाया शव

Tue, 07 Mar 2023 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के चुनिया गांव में घर में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने 12 साल की बच्ची की हत्या कर दी। हत्या कर बच्ची का शव अटारी में छुपा दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिया में 12 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। चुनिया निवासी राकेश कोरी के घर में गांव के कुछ बदमाश चोरी करने की नीयत से घुसे थे। घर में 12 साल की बच्ची काजल कोरी अकेली थी, जो बदमाशों को चोरी करते देख ली थी।

विज्ञापन


बदमाशों ने काजल की हत्या कर शव बोरे में बांधकर उसी के घर के दूसरे कमरे की अटारी में छुपाकर भाग गए थे। शाम को जब परिजन काम से लौटे तो घर खुला था और बच्ची घर में नहीं मिली। परिजनों ने आसपास तलाशने के बाद घर की अटारी में देखा तो बोरे में बच्ची का शव मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।

एसपी कुमार प्रतीक और डीएसपी राघवेन्द्र सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों के बताए अनुसार पुलिस ने गांव से दो संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस हदय विदारक घटना के बाद आसपास एरिया में मातम फैल गया। बच्ची की हत्या कर अटारी में शव छुपाने का मामला जैसे ही पता लगा तो यह खबर आसपास के गांव में आग जैसी फैल गई। घटना की खबर सुनते ही काफी लोग इकट्ठा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें