फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करने वाले बुजुर्ग की हत्या; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Aug 2023 03:52 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में एक निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल में निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की अज्ञात चोरों ने हत्या कर दी। दरअसल, 63 साल का बुजुर्ग मकान की चौकीदारी कर रहा था। उसी दौरान चोरों ने उसके सिर पर हमला कर चोट पहुंचाई, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रहे 63 साल के बुजुर्ग की चोरी की नीयत से आए चोरों ने हत्या कर दी है। मामले की जानकरी मिलते ही मौके पर पहुंची बुढ़ार पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान बुढ़ार थाना क्षेत्र के क्षेत्रीय कॅालोनी के सामने रहने वाले वाले बुजुर्ग शिव प्रसाद लोधी के रूप में हुई है। शिव प्रसाद वार्ड नं दो में मुकुंद चौरसिया के निर्माणाधीन मकान की चौकीदारी करते थे।

बीती रात उनके निर्माणाधीन मकान में चोरी की नीयत से आए चोरों ने चौकीदार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे चौकीदार की मौत हो गई। सुबह जब मजदूर वहां पहुंचे तो देखा कि बुजुर्ग खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। मजदूरों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और अन्य लोगों को दी। खबर मिलने घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि  चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें