शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरी का पड़ोसी है। किशोरी जब घर में अकेली थी, तब आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। किशोरी के परिजन जब घर पहुंचे, तब किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
जानकारी परिजनों को लगते ही किशोरी के साथ परिजन पुलिस के पास पहुंचे और ब्यौहारी थाने में पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बुजुर्ग पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।