रेलवे अंडर पास का काम हुआ पूरा
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल के पुरानी बस्ती में बन रहे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य रविवार को पूरा हो गया है। लगातार कई वर्षों से पुरानी बस्ती अंडर पास कि मांग "पुरानी बस्ती रेलवे अण्डर पास संघर्ष समिति"द्वारा हो रही थी। रेलवे फाटक के बंद होने से से रोजाना लंबा जाम लग रहा था वहीं, हादसे भी हो रहे थे। ऐसे में लोगों को परेशानी और मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
मरीजों को ले जाने के दौरान एम्बुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ता था। पुरानी बस्ती संघर्ष समिति द्वारा धरना प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए जीएम को ज्ञापन भी कई बार दिया जा चुका था। लंबे वक्त के बाद निर्माण कार्य पूरा होने से संघर्ष समिति के सदस्य अब खुश हैं। निर्माण कार्य की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों ने रेलवे अधिकारियों से दोनों तरफ के मार्गों के निर्माण कार्य करवाने का निवेदन किया है।