फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सीएम शिवराज कल लालपुर और पकारिया का करेंगे दौरा, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे ज़ायजा

Sat, 24 Jun 2023 04:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मुख्यमंत्री चौहान दो घंटे शहडोल के लालपुर एवं पकरिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।  इसके बाद दो घंटे यहां रहने के बाद दूर 3:30 बजे वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
शहडोल के दौरे पर रहेंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहडोल दौरे को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में है। प्रशासन के साथ साथ प्रदेश सरकार के आला अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। आगामी 27 जून को आयोजित होने वाले प्रधानमन्त्री के दौरे को अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अब इन तैयारियों का ज़ायजा लेने खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल आ रहे हैं। वह हेलीकाप्टर से दोपहर 1:30 बजे लालपुर मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री चौहान दो घंटे शहडोल के लालपुर एवं पकरिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।  इसके बाद दो घंटे यहां रहने के बाद दूर 3:30 बजे वापस लौट जाएंगे। सीएम के इस दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी अब और अधिक चौकस हो गए हैं। वह इस कोशिश में हैं कि सीएम चौहान को अब तक कार्यक्रम के किए की गयी तैयारियो में कोई खामी नजर न आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें