फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अनियंत्रित होकर पलट गई बस, 15 घायल, महिला की हालत नाजुक

Mon, 09 Oct 2023 11:45 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

रीवा से शहडोल आ रही बस पलट गई। उसमें सवार 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
शहडोल में बस पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा से शहडोल आ रही नफीस कंपनी की बस सोमवार सुबह खनोधी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस रीवा से शहडोल की ओर आ रही थी, तभी गोहपारू से 13 किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित हो गई। शहडोल-रीवा के मुख्य मार्ग पर यह बस पलट गई। बस पलटने के बाद शहडोल-रीवा मार्ग पूरी तरीके से बाधित हो गया। बस सड़क के बीचो-बीच पलटी थी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना लगते ही गोहपारू पुलिस घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के बाहर निकाला है। बस को क्रेन एवं जेसीबी के माध्यम से बस को सड़क के किनारे पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि बस में सवार 15 लोगों को चोट पहुंची है। उसमें एक महिला गंभीर घायल है। सभी घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है। घायलों का उपचार शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें