फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: बीजेपी नेताओं ने की इंजीनियर की पिटाई, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी, ये है पूरा मामला

Mon, 30 Jan 2023 07:47 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बीजेपी नेताओं ने एक इंजीनियर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने का यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई पिटाई की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत निर्माणाधीन सीएचसी सेंटर में पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सूर्यप्रकाश पांडे और उसके साथी अखंड प्रताप सिंह द्वारा गुंडागर्दी करते हुए शासकीय कार्य में कार्यरत इंजीनियर सुभाष बर्मन की जमकर पिटाई की गई। बीजेपी नेताओं की इस गुंडागर्दी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


बता दें कि यह मामला बीते 26 जनवरी की शाम का है। यहां पर निर्माणाधीन सीएचसी भवन सेंटर जैतपुर में काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार धर्मेंद्र सोनी के द्वारा बताया गया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी सूर्यप्रकाश पांडे और अखंड प्रताप सिंह मड़सा के द्वारा मुझसे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर कई बार सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा इन्हीं के कहने पर कई लोगों के मोबाइल नंबर को लेकर इनके ही द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही लगातार कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था।

इंजीनियर कार्य का मूल्याकंन कर रहे थे...
26 जनवरी की शाम को जब इंजीनियर के द्वारा कार्य का मूल्यांकन किया जा रहा था, तभी सूर्यप्रकाश पांडे और अखंड प्रताप सिंह मड़सा के द्वारा इंजीनियर के साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अलावा पास में ही रखे सुपरवाइजर की मोटरसाइकिल को भी लाठी डंडे से तोड़ दिया गया और गाली-गलौज करते हुए भवन को न बनने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


घटना के बाद ठेकेदार द्वारा इसकी जानकारी थाना केंद्र जैतपुर में दी गई। घटना की वीडियो सीडी भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें बीजेपी नेताओं की करतूत कैद थी। थाना प्रभारी जैतपुर भानुप्रताप सिंह ने कहा, जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें