शहडोल में सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई तो वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई थी। बाइक चलाते समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
जानकारी के अनुसार घटना पपौंध थाना क्षेत्र के छुही गांव में बुधवार की शाम घटी है। पुलिस ने बताया कि पपौन्ध थाना क्षेत्र के ग्राम सरसी का रहने वाला 23 वर्षीय युवक संत कुमार कोल अपने एक साथी के साथ बाइक में सवार होकर पपौन्ध से ब्यौहारी की ओर जा रहा था। छुही गांव के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटे आई। संत कुमार कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है।
पपौंध थाना प्रभारी डीके दहिया का कहना है कि बाइक चालक संत कुमार कोल की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। उनके एक साथी को गभीर चोट आई है। इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।