फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: स्कूल से घर जा रही 12वीं की छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, विरोध करने पर युवक ने पीटा

Thu, 14 Sep 2023 11:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में 12वीं की छात्रा के साथ बीच रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने सरेआम छात्रा  के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
शहडोल में छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करपा में सरेआम 12वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 12वीं की छात्रा मजीरा स्कूल से अपने घर करपा जा रही थी तभी रास्ते में ही युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने सरेआम छात्रा  के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बस्ती के ठीक पहले मेन रोड की है। गांव की बस्ती के ठीक पहले युवक ने 12वीं की छात्रा को स्कूल से घर जाते समय रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने  विरोध किया तो युवक ने छात्रा के साथ मारपीट भी की है। छेड़छाड़ के दौरान लोगों की आवाजाही भी रास्ते से हो रही थी। 12वीं की छात्रा युवक से परेशान होकर मदद की गुहार लग रही थी और रो-रो कर लोगों को अपने पास बुलाकर युवक से बचने के लिए मदद मांग रही थी। घटना देख राहगीर रुक गए और मदद के लिए स्कूली छात्रा के पास पहुंचे तो युवक वहां से छात्रा को छोड़कर चला गया। घटना के दौरान वहां मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने कमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और छात्रा की शिकायत के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। साथ ही प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी जयसिंहनगर सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद स्कूली छात्रा का पता लगाया गया है और उसे थाने बुलवाया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करेगी, छात्रा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें