फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मवेशियों से लदे दो ट्रक जब्त, 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 12:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में एसपी की स्पेशल टीम ने मवेशियों का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रकों को जब्क कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इन ट्रकों की पायलटिंग कर रहे बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
शहडोल में पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रकों को जब्त किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित स्पेशल टीम ने गोहपारु थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे मवेशियों से ठसाठस भरे दो ट्रको को जब्त किया है। इस अवैध परिवहन की पायलटिंग करने वाले चार पहिया वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई की भनक थाना पुलिस को तक नहीं लगी। बाद में स्पेशल टीम ने लगभग 50 मवेशियों से लदे ट्रक व बोलेरो मे सवार दस आरोपियों को गिरफ्तार कर गोहपारु थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर बताया गया कि गोहपारु थाने के सामने से मवेशियों से भरा ट्रक व उसकी पायलटिंग करने वाला एक अन्य वाहन निकल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी ने स्पेशल टीम गठित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उक्त मवेशी जैतपुर से लोड होकर यूपी ले जा रहे थे। उक्त ट्रकों को स्पेशल टीम ने गोहपारु थाना क्षेत्र के वन नाके के पास नाकाबंदी कर रोक लिया। ट्रकों को जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोहपारू थाने के सामने से प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक वाहन मवेशियों से भरकर उत्तर प्रदेश जाते हैं। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी है लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी की स्पेशल टीम ने इस कार्रवाई से यह साबित कर दिया कि स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें