Shahdol: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कर दी गयी है। इसी कड़ी में शहडोल में आरपीएफ स्टाफ एवं जीआरपी स्टॉप के साथ रेलवे स्टेशन की चेकिंग की गई।
अयोध्या में कल 22 जनवरी हो होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व देश भर में सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कर दी गयी है। इसी कड़ी में प्रदेश के साथ साथ जिले में भी आज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
चौक-चौराहों की चेकिंग की गई
बता दें कि बीडीएस टीम से रितेश ज्ञानी लक्ष्मण गौतम नीरज शर्मा डॉग हैंडलर रामबाबू आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक राव के साथ आरपीएफ स्टाफ एवं जीआरपी स्टॉप के साथ रेलवे स्टेशन की चेकिंग की गई। इसके अलावा पुलिस के बम डिस्पोजल टीम द्वारा बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर चेकिंग की गई।