फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने की कार्रवाई

Tue, 28 May 2024 10:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बुढ़ार तहसील अंतर्गत सिरौंजा हल्का के पटवारी रफीक खान को सोहागपुर एसडीएम अरविंद शाह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर तरुण भटनागर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में बुढ़ार तहसील अंतर्गत सिरौंजा हल्का के पटवारी रफीक खान को सोहागपुर एसडीएम अरविंद शाह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


कलेक्टर तरुण भटनागर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने तहसील बुढ़ार के पटवारी हल्का सिंरौजा के पटवारी रफीक खान को शासकीय कार्याें में प्रगति असंतोषजनक होने, ग्रामीण कृषक अपने कार्य के लिए परेशान होने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विज्ञापन


जारी आदेश में कहा गया है कि रफीक खान का निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील सोहागपुर नियत किया जाता है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें