फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अंतर्जिला चेक पोस्ट रूपौला पर एसएसटी टीम एवं गोहपारू पुलिस ने पकड़े चार लाख रुपये, जांच जारी

Mon, 01 Apr 2024 10:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

एसएसटी टीम एवं पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से चार लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे एसएसटी टीम के साथ पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में गोहपारू थाना क्षेत्र के रूपौला चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम एवं पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से चार लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे एसएसटी टीम के साथ पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपौला में बनाई गई अंतर्जिला चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एसएसटी एवं गोहपारू पुलिस ने चार लाख रुपये की नकदी जब्त कर कार्रवाई की है। अंतर्जिला नाके पर जारी चेकिंग में विजयराघवगढ़ रहवासी मुख्तार खान के पास से चार लाख रुपये नकद राशि पकड़ी गई है। पुलिस के द्वारा पूछताछ में उक्त व्यक्ति के द्वारा कैस के हिसाब के संबंध में उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने से रकम को जब्त किया गया है एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें