ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना।
- फोटो : अमर उजाला
ब्यौहारी में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अब एक किराना दुकान में घुस कर चाकू की नोक में चार बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और नकद हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश एक बुलेट में सवार होकर पहुंचे थे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। घटना जोरा गांव में घटी है।
पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के रहने वाले उमेश कुमार गौतम जो एक किराना दुकान संचालक है। वह बीती रात में अपनी दुकान में बैठे थे। तभी एक बुलेट में सवार होकर चार बदमाश उनकी दुकान पहुंचे और दुकानदार से सिगरेट डिस्पोजल और नमकीन लिया। जब दुकानदार ने आरोपियों से पैसे की मांग की तो बदमाशों ने चाकू निकाल कर उमेश को धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार उमेश कुमार गौतम के साथ चारों बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और दुकान में रखे नकद लगभग 15 हजार लूट कर फरार हो गए। घटना में उमेश को सिर और अन्य जगह चाकू लगे हैं।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजली बिल बकायादारों के लिए समाधान योजना का करेंगे शुभारंभ
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की। घायल को अस्पताल ले जाया गया और उपचार करवाया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी की पहचान कर ली है। हैप्पी दुबे, प्रभात पटेल, आशीष साकेत, उदय पांडे पर पुलिस ने गंभीर धाराओं पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।