फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: शराब पीकर अभद्रता करने वाले सचिव पर गिरी गाज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया निलंबित

Sun, 28 Jan 2024 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: विशेष ग्राम सभा के दौरान सचिन ने पंचायत भवन में मौजूद ग्रामीणों के साथ शराब के नशे में गाली गलौज कर मारपीट की घटना की थी, जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शराब पीकर अभद्रता करने वाले सचिव पर गिरी गाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत नौढ़िया के सचिव सत्यभान सिंह को आमजन से शराब पीकर अभद्रता करने पर निलंबित कर दिया। ग्राम पंचायत का वित्तीय एवं सचिव प्रभार दिलीप पाण्डेय, सचिव ग्राम पंचायत नौढिया को सौंपा है।

विज्ञापन


ग्रामवासियों से अभद्रता की गई
जारी आदेश में कहा गया कि निलंबन अवधि में सत्यभान सिंह का मुख्यालय जनपद पंचायत ब्यौहारी नियत किया जाता है एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जारी आदेश में कहा है कि 26 जनवरी को ग्राम पंचायत नौढ़िया, जनपद पंचायत ब्यौहारी में सचिव द्वारा आमजन से शराब पीकर अभ्रदता की गई। उक्त शिकायत में प्रारंभिक जांच में उक्त शिकायत की पुष्टि हुई कि सचिव सत्यभान सिंह, ग्राम पंचायत नौढिया द्वारा ग्रामवासियों से अभद्रता की गयी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें