भाजपा विधायकों को जनता ने घेरा
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल जिले में चल रही विकास यात्रा का कई स्थानों पर विरोध हो रहा है, जिसकी अलग-अलग तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। जैतपुर क्षेत्र में तो विधायक को ग्रामीणों ने घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुना डाली, जिसके बाद विधायक मनीषा सिंह चुपचाप वहां से निकल पड़ी और ग्रामीणों के सवाल का कोई जवाब भी नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह से मजदूरी भुगतान नहीं होने से वह काफी परेशान हैं, जिसके बाद उनके क्षेत्र में विकास यात्रा में शामिल हुई विधायक को उन्होंने रास्ते में ही रोक लिया और उनसे अपनी बात कही तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक मनीषा सिंह की ग्रामीणों ने विकास यात्रा रोकी तो वह लोगों की समस्या सुने बिना ही चुपचाप वापस लौट गई। विधायक समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहे। जैतपुर विधासभा क्षेत्र के ग्राम चन्नौडी में ग्रामीणों ने विकास यात्रा के दौरान विधायक को रोककर अपनी समस्या बताई है।
वहीं, दूसरा मामला जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। जय सिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुहिरा में ग्रामीणों ने भाजपा विधायक ( पूर्व वन एवमं राजस्व मंत्री) जयसिंह मरावी का विरोध किया है, गांव का विकास व रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विकास यात्रा का विरोध किया, विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ग्रामीणों ने कहा चुनाव के बाद आज पहली बार विकास यात्रा में विधायक दिखे हैं, विधायक समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उस दौरान मौजूद थे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुहिरा में ग्रामीणों ने विकास यात्रा को रोका लिया था।