फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी ने साथियों के साथ थाने में पुलिस से की झूमाझपटी

Fri, 18 Oct 2024 03:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के शारीरिक शोषण और धमकियों का सामना कर रही थी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी को जब इसकी जानकारी मिली, तो वह अपने साथियों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से झूमाझटकी की।
विज्ञापन
सोहागपुर थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के आरोपी व उसके साथियों के द्वारा पुलिस कर्मियों से झूमाझपटी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी को इसकी जानकारी नहीं थी। आरोपी को यह जानकारी लगी कि उसके खिलाफ महिला सोहागपुर थाने पहुंच शिकायत लिखवा रही है। तभी आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ थाने पहुंचा और महिला को समझने की कोशिश करने लगा, लेकिन जब तक आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी को वहीं पर पकड़ने की कोशिश की और लॉकअप के अंदर डालने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने पुलिस से धक्का मुक्की की। इस दौरान एक प्रधान आरक्षक को मामूली चोट भी आई। पुलिस ने इस पर आरोपी के सहयोगियों के विरूद्ध कोई मामला दर्ज नहीं किया है। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को थाने के अंदर से ही पकड़ कर लॉकअप में डाल दिया है।

बताया गया कि सोहागपुर थाना क्षेत्र निवासी तलाकशुदा एक महिला ने ग्राम कोटमा निवासी जितेंद्र सिंह 40 वर्ष पिता ललन सिंह के विरुद्ध शारीरिक शोषण की शिकायत थाने में दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दबंगई पूर्वक कई साल से उसका शोषण किया। परेशान होकर महिला ने जून महीने से उससे मिलना जुलना बंद कर दिया तो आरोपी ने महिला को धमकी देना लगा था। अब महिला की रिपोर्ट पर सोहागपुर पुलिस ने जितेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 376, 376 (2) (एन) का प्रकरण दर्ज किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला द्वारा रिपोर्ट करने की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने तीन साथियों के साथ महिला से समझौता करने थाने पहुंच गया। यहां भी दबंगई दिखाई। तभी पुलिस को पता चला कि यही आरोपी है तो उसे पकड़कर लॉकअप में बंद किया जाने लगा। इस बीच आरोपी के साथियों द्वारा पुलिस के साथ ही झूमाझटकी की गई। थाने में गमले व दूसरी वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं थाना प्रभारी ने ऐसी घटना से इनकार किया है। डीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी के अनुसार आरोपी पकड़े जाने के डर से जमीन पर लेट जा रहा था, जिसे पकड़कर लॉकअप तक ले जाने मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें