फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: न समय पर डॉक्टर और न 108 का सहारा, जैतपुर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने उजाड़ा एक हंसता-खेलता परिवार

Thu, 14 May 2026 01:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज में देरी और एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। युवक को निजी वाहन से शहडोल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
निजी वाहन से शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले का जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। सड़क हादसे में घायल एक युवक को समय पर इलाज, डॉक्टर और एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिलने के आरोपों के बीच उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं।

हादसे के बाद अस्पताल पहुंचाया गया घायल युवक

जानकारी के अनुसार ग्राम टिकुरी निवासी टीकम सिंह पिता केमकरन सिंह मंगलवार रात करीब 9 बजे बाइक से टिकुरी से बरगवां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमहा और बरंगावा के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल युवक को तुरंत जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

“डॉक्टर नहीं थे, एम्बुलेंस भी नहीं मिली”

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं मिला। घायल युवक दर्द से तड़पता रहा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बाद में उसे शहडोल रेफर तो कर दिया गया, लेकिन समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

निजी वाहन से ले गए शहडोल, रास्ते में मौत

काफी इंतजार के बाद परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था की और युवक को शहडोल लेकर रवाना हुए। परिजनों के मुताबिक इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते प्राथमिक उपचार और एम्बुलेंस की सुविधा मिल जाती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


वीडियो भी आए सामने, लोगों में भारी नाराजगी

घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें अस्पताल की अव्यवस्था और लापरवाही दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सीएमएचओ बोले- “मामले की जांच कराएंगे”

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें